सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

New !!

100+ मैथिली छठ पूजा गीत लिरिक्स: सबसे बड़ा संग्रह (PDF/Video)

ठोकर (Thokar Poem): जब डर लगे तो अक्षय चौहान 'आशु' की यह कविता पढ़ें | Hindi Motivational Poem

ठोकर (Thokar Poem): जब डर लगे तो अक्षय चौहान 'आशु' की यह कविता पढ़ें | Hindi Motivational Poem

ठोकर: जब चलने से ज़्यादा गिरने का डर सताए

क्या आपके कदम भी कभी किसी अनजाने डर ने रोक लिए हैं? क्या कोई पुराना घाव या एक बुरा अनुभव आपको नई शुरुआत करने से रोकता है? जीवन के सफर में हम सब कभी न कभी उस मोड़ पर खड़े होते हैं, जहाँ चलने की हिम्मत तो होती है, लेकिन 'ठोकर' लग जाने का डर हमें आगे नहीं बढ़ने देता।

अगर आप भी इसी कशमकश से गुज़र रहे हैं, तो रेवाड़ी के युवा कवि अक्षय चौहान 'आशु' की यह कविता "ठोकर" आपके लिए ही है। यह कविता सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि एक दोस्त की तरह है जो आपको याद दिलाती है कि ठोकरें हमें रोकने के लिए नहीं, बल्कि हमें और मज़बूती से चलना सिखाने के लिए आती हैं।

आइए, इन पंक्तियों में छिपे हौसले को महसूस करते हैं।

ठोकर - अक्षय चौहान 'आशु'

क्या हुआ,
चलने से घबरा रहे हो?

अच्छा, नहीं.
ठोकर खाने से!
या कुछ पुराने घाव से?


अच्छा,
मगर चलना कहां से शुरू किया?

ओह, ठोकरों से सीखा!


मगर क्या?
क्या वो थम जाने को कह गईं,
या आराम करने को,
या वापस चले जाने को?
ओ.


मगर वापस भी चल के ही जाना होगा,
पर तुम्हें कहां चलने से डर लगता है,
तुम तो ठोकर से डरते हो ना,
तो एक काम करो,
देखो ज़रा आस पास.

एक और मुसाफिर तुमसा मिले,
और थामे उसका हाथ,
क्यों ना आगे चलो तुम साथ.


अच्छा,
डरते हो.
मुसाफिर से? नहीं?
अच्छा, हाथ थामने से,
नहीं,
तो बीच राह छूट जाने से?
हां.


मगर, क्या हर मौसम एक सा होता है?
क्या भंवरे फूलों के सूख जाने पर मर जाते हैं?
क्या नदियां सूख जाने पर पानी से नाराज़ हो जाती हैं?
नहीं?


मगर इंतज़ार तो बड़ा करते हैं,
भंवरों को फूलों के आने का पता है,
पतझड़ को वसंत के आने का,
और नदियों को बारिश का!


फिर तुम क्यों डरते हो?
किसी का साथ मांगने से.
पल दो पल या जीवन-भर हाथ थामने से?
क्यों डरते हो तुम ठोकर खाने से?

कविता का भाव और गहरा अर्थ

  • डर की असली वजह: हमारी असली समस्या चलना नहीं, बल्कि ठोकर लगने की आशंका है। हम मंज़िल तक तो पहुंचना चाहते हैं, पर रास्ते में गिरने से डरते हैं।
  • अनुभव ही शिक्षक है: कवि याद दिलाते हैं कि हमारा पहला कदम भी ठोकरों का ही नतीजा था। हम गिरकर ही चलना सीखते हैं, तो फिर आज उसी ठोकर से इतना क्यों घबराते हैं?
  • साथ का महत्व: जब अकेले हिम्मत टूट जाए, तो किसी हमसफर का हाथ थाम लेना कमज़ोरी नहीं, बल्कि समझदारी है। किसी का साथ उस मुश्किल रास्ते को आसान बना सकता है।
  • प्रकृति से सीख: कविता का सबसे खूबसूरत हिस्सा वह है जहाँ कवि प्रकृति का उदाहरण देते हैं। भँवरे फूलों का, पतझड़ वसंत का और नदियाँ बारिश का इंतज़ार करती हैं। वे उम्मीद नहीं छोड़तीं। इसी तरह, हमें भी किसी के बिछड़ जाने के डर से किसी का हाथ थामने से नहीं डरना चाहिए।

यह कविता हमें सिखाती है कि डरना स्वाभाविक है, लेकिन डर के कारण रुक जाना जीवन का अपमान है।

कवि परिचय: अक्षय चौहान 'आशु'

नाम: अक्षय चौहान | लेखक नाम: आशु | इंस्टाग्राम: @akshay_.1919

मेरा नाम अक्षय चौहान है। मैं रेवाड़ी क्षेत्र के एक छोटे से गांव का रहने वाला हूँ। कॉलेज के प्रथम वर्ष में आने के बाद, घर से निकल बाहर आ कर जब समाज, देश - दुनिया और खुद की असलियत को भांपा, तब मन में कई चीजों को लेकर नए विचार आने लगे जिन्हें मैंने कविता के माध्यम से शब्दों में पिरोया और व्यक्त किया। मैं राजनीतिक, सामाजिक तथा प्रेम के विषयों पर कई कविताएं कर चुका हूँ। हिंदी भाषा की रचनाओं को मैं अपने विचार व्यक्त करने के लिए सबसे सटीक समझता हूँ। आशा है आगे भी इन रचनाओं के माध्यम से, कविताओं के माध्यम से मैं अपने विचार और अपने भाव सब तक पहुंचा पाऊंगा।


आपको यह कविता कैसी लगी?
अगर इन पंक्तियों ने आपके दिल को छुआ है, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें जिन्हें शायद इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत हो।

Famous Poems

Chalre Chalre Waal Lyrics Meaning & Deep Analysis | चल रे चल रे बाल लिरिक्स : Shafaullah Khan Rokhri

Home » Music » Chalre Chalre Waal Lyrics Meaning Shafaullah Khan Rokhri के अमर गीत 'Chalre Chalre Waal' का गहरा अर्थ और मनोवैज्ञानिक विश्लेषण क्या आपने कभी सोचा है कि एक काली शॉल और लाल रुमाल किसी को इस कदर दीवाना कैसे बना सकता है? संगीत की दुनिया में कुछ धुनें ऐसी होती हैं जो सिर्फ कानों को नहीं, सीधे रूह को छूती हैं । शफ़ाउल्लाह ख़ान रोखड़ी (Shafaullah Khan Rokhri) का बहुचर्चित सरायकी/पंजाबी लोकगीत 'चलरे चलरे वाल' एक ऐसा ही जादुई तराना है। यह गीत सिर्फ शब्दों का जाल नहीं है; यह एक आशिक के दिल की पुकार है । एक ऐसा प्रेमी जो अपने महबूब की ठेठ सादगी और उसकी कातिलाना अदाओं पर अपनी पूरी दुनिया लुटाने को तैयार है। शफ़ाउल्लाह ख़ान रोखड़ी का अमर ग...

कट जाओगे मिट जाओगे हो जाएगा अंत (Kat Jaoge Mit Jaoge): Viral Lyrics & Meaning

कट जाओगे मिट जाओगे हो जाएगा अंत: वायरल गीत का खौफनाक सच और सटीक विश्लेषण भारतीय राजनीतिक संगीत के इतिहास में शायद ही किसी गाने ने इंटरनेट पर इतनी तेज़ी से आग लगाई हो जितनी "कट जाओगे मिट जाओगे हो जाएगा अंत" ने लगाई है। प्रेम (Prem) की रोंगटे खड़े कर देने वाली आवाज़ और रुद्र (Rudra) की बेबाक कलम ने एक ऐसा राजनीतिक गान (Political Anthem) तैयार किया है, जो सोशल मीडिया के हर कोने में गूंज रहा है। क्या यह महज़ एक देशभक्ति गीत है, या इसके पीछे कोई गहरा राजनीतिक ध्रुवीकरण छिपा है? साहित्यशाला (Sahityashala) के इस एक्सक्लूसिव लेख में, हम इस वायरल ट्रैक के संपूर्ण बोल (Full Lyrics), इसके प्रत्येक छंद का मनोवैज्ञानिक विश्लेषण (Psychological Trigger Formatting) और इसके सामाजिक-राजनीतिक एजेंडे का एक निष्पक्ष और गहन आलोचनात्मक विश्लेषण करेंगे। ▶ वीडियो देखें 📱 WhatsApp पर शेयर करें प्रेम और रुद्र द्वारा रचित इस लोकप्रिय गीत की आधिकारिक कलाकृति। गीत के संपूर्ण बोल और मनोवैज्ञानिक संरचना ...

राजधानी कॉलेज (NCWEB) में भव्य 'मंगलदीपोत्सव': DU में जीवंत हुई रामकथा और लोकसंस्कृति, देखें खास झलकियाँ!

Home » Delhi University & NCWEB » राजधानी कॉलेज (NCWEB) मंगलदीपोत्सव रिपोर्ट Campus Exclusive ✍️ कार्तिकेय दिवाकर (प्रधान संपादक, देखता इंडिया ) राजधानी कॉलेज (NCWEB) में धूमधाम से मना 'मंगलदीपोत्सव': नृत्य और लोकसंस्कृति के रंगों में कैसे जीवंत हुई रामकथा? क्या आपने कभी सोचा है कि पूरे सप्ताह अपने परिवार, करियर और जिम्मेदारियों को संभालने वाली छात्राएं जब सप्ताहांत (Weekend) में कॉलेज के मंच पर उतरती हैं, तो ऊर्जा का कैसा विस्फोट होता है? दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) का परिसर केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय सांस्कृतिक चेतना का जीवंत केंद्र भी है। प्रकाश पर्व दीपावली के आसपास जहां साहित्य प्रेमी दीपावली की सदाबहार हिंदी कविताओं के जरिए उत्सव की आभा महसूस करते हैं, वहीं डीयू के परिसर में छात्राओं ने इसे मंच पर साकार कर दिखाया है। इसी कड़ी में दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन-कॉलिजिएट वूमेंस एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के अंतर्गत राजधानी कॉलेज शिक्षण केंद्र द्वारा कॉलेज के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स...

सुना था कि बेहद सुनहरी है दिल्ली (Lyrics & Meaning) - Imran Pratapgarhi

सुना था कि बेहद सुनहरी है दिल्ली (Lyrics & Meaning) - Imran Pratapgarhi "Suna Tha Ki Behad Sunheri Hai Dilli" – यह सिर्फ एक कविता की पंक्ति नहीं, बल्कि सत्ता के गलियारों पर किया गया एक बेहद तीखा और मार्मिक राजनीतिक व्यंग्य है। इमरान प्रतापगढ़ी की यह रचना एक माँ की तड़प को आवाज़ देती है, जो चकाचौंध से भरी 'सुनहरी' दिल्ली में अपने लापता लाल (बेटे) और इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है। साहित्यशाला के इस लेख में हम केवल इस मशहूर कविता के पूरे बोल (Lyrics) ही नहीं पढ़ेंगे, बल्कि इसके पीछे छिपे उस गहरे प्रतीकात्मक अर्थ (Metaphorical Meaning) का भी विश्लेषण करेंगे, जिसने भारतीय राजनीति और समाज को झकझोर कर रख दिया था। प्रतीकात्मक चित्र: "सुनहरी" दिल्ली की खामोशी और एक बेबस माँ की गुहार। (Suna Tha Ki Behad Sunheri Hai Dilli - Visual Meaning) कविता की पृष्ठभूमि और राजनीतिक संदर्भ (Context) साहित्य हमेशा समाज का दर्पण होता है। जब भी सत्ता अपनी ज़िम्मेदारियों से मुँह मोड़ती है, तब फैज़ अहमद फैज़ की ...

100+ मैथिली छठ पूजा गीत लिरिक्स: सबसे बड़ा संग्रह (PDF/Video)

📅 छठ महापर्व 2026: नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक (13 नवंबर - 16 नवंबर) की हार्दिक शुभकामनाएँ! मैथिली छठ पूजा गीत लिरिक्स का सबसे बड़ा संग्रह (Maithili Chhath Puja Geet) छठ महापर्व केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह बिहार, मिथिलांचल और पूर्वांचल की आत्मा है। जब कार्तिक मास की ठंडी हवाएं चलती हैं, तो घर-आँगन से लेकर नदियों के घाटों तक केवल एक ही स्वर गूंजता है— छठी मईया और भगवान भास्कर (सूर्य देव) के पावन गीत । चाहे वह शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) की जादुई आवाज़ हो, अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) का भक्तिमय स्वर हो, या गाँव की महिलाओं द्वारा गाए जाने वाले पारंपरिक लोकगीत— इन गीतों में समाजवाद, प्रकृति प्रेम, भाई-बहन का स्नेह और एक माँ का अटूट विश्वास झलकता है। साहित्यशाला (Sahityashala) के इस विशेष महा-संग्रह में हमने इंटरनेट पर उपलब्ध सबसे प्रसिद्ध और भावुक 'मैथिली एवं भोजपुरी छठ पूजा गीतों' (Maithili Chhath Puja Geet Lyrics) को उनके असली अर्थ, सांस्कृतिक...