सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

New !!

लकीरें - हर्ष नाथ झा | नियति, गरीबी और जातिवाद पर मार्मिक हिंदी कविता

Motivational Poems In Hindi For Students - Student Par Hindi Kavita

Motivational Poems In Hindi For Students 

Inspirational Poems In Hindi For Students 

चलना हमारा काम है

गति प्रबल पैरों में भरी ,
फिर क्यों रहूं दर-दर खड़ा?
जब आज मेरे सामने,
है रास्ता इतना पड़ा,
जब तक न मंजिल पा सकूँ,
तब तक मुझे न विराम है,
चलना हमारा काम है । 

Motivational Poems In Hindi For Students - Student Par Hindi Kavita

कुछ कह लिया, कुछ सुन लिया,
कुछ बोझ अपना बँट गया |
अच्छा हुआ, तुम मिल गई,
कुछ रास्ता ही कट गया ||
क्या राह में परिचय कहूँ,
राही हमारा नाम है,
चलना हमारा काम है ||

जीवन अपूर्ण लिए हुए,
पाता कभी खोता कभी,
आशा-निराशा से घिरा,
हँसता कभी, रोता कभी |
गति-मति न हो अवरूद्ध,
इसका ध्यान आठों याम है,
चलना हमारा काम है ||

इस विशद विश्व-प्रहार में,
किसको नहीं बहना पड़ा?
सुख-दुख हमारी ही तरह,
किसको नहीं सहना पड़ा?
फिर व्यर्थ क्यों कहता फिरूँ,
मुझ पर विधाता वाम है ?
चलना हमारा काम है ||

मैं पूर्णता की खोज में,
दर-दर भटकता ही रहा |
प्रत्येक पग पर कुछ न कुछ,
रोड़ा अटकता ही रहा |
फिर हो निराशा क्यों मुझे?
जीवन इसी का नाम है,
चलना हमारा काम है ||

कुछ साथ में चलते रहे,
कुछ बीच ही से फिर गए |
गति न जीवन की रूकी,
जो गिर गए सो गिर गए ||
चलता रहे हर दम,
उसी की सफलता अभिराम है,
चलना हमारा काम है।

फकत यह जानता,
जो मिट गया वह जी गया |
मूंदकर पलकें सहज,
दो घूँट हँसकर पी गया ||
सुधा-मिक्ष्रित गरल,
वह साकिया का जाम है,
चलना हमारा काम है।
चलना हमारा काम है ||

-

शिवमंगल सिंह सुमन
Motivational Poems In Hindi For Students - Student Par Hindi Kavita

 

Motivational Poems In Hindi For Students

Inspirational Poems In Hindi For Students

 Student Par Hindi Kavita

Student Par Hindi Kavita
Student Par Hindi Kavita
Student Par Hindi Kavita
Student Par Hindi Kavita
Student Par Hindi KavitaStudent Par Hindi Kavita
Student Par Hindi Kavita
Student Par Hindi Kavita
Student Par Hindi Kavita
Student Par Hindi Kavita
Student Par Hindi KavitaStudent Par Hindi Kavita

📢 Sirf Padhein Nahi, Likhein Bhi!
Article, Kahani, Vichar, ya Kavita — Hindi, English ya Maithili mein. Apne shabdon ko Sahityashala par pehchan dein.

Submit Your Content →

Famous Poems