सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

New !!

"यही अपनी कहानी थी, मियाँ पहले बहुत पहले" - आनंद राज सिंह वायरल गजल लिरिक्स

Bhaagya - भाग्य | अनुष्का कसौधन - Anushka Kasaudhan

Bhaagya - भाग्य

भाग्य पर हिंदी निबंध

Essay On Serendipity

Bhaagya - भाग्य | अनुष्का कसौधन - Anushka Kasaudhan

भाग्य एक ऐसा शब्द है जिसके पीछे हम अपनी सारी कमियों को छिपाने का प्रयास करते हैं । मनुष्य की यह प्रवृत्ति होती है कि वह जिस कार्य में सफल नहीं होता है या जिन महत्वाकांक्षाओं को वह पूरा नहीं कर पाता है उसके लिए वह भाग्य को दोषी ठहरा था है। अक्सर हमने लोगों को यह कहते हुए सुना है "हमारा तो भाग्य ही खराब है या हमारे भाग्य में यही लिखा था" । परंतु वास्तव में यह बात सत्य नहीं है भाग्य के ऊपर कर्म होता है हम अपने पुरुषार्थ या कर्म से अपने भाग्य को बदल सकते हैं क्योंकि यदि इंसान किसी वस्तु अथवा स्थान की चाहत कर ले और उसे पाने के लिए सच्ची लगन से मेहनत करता रहे तो वह उसे अवश्य ही प्राप्त कर सकता है। द्वारिका प्रसाद महेश्वरी जी ने सच ही कहा है "मन के हारे हार , मन के जीते जीत "

द्वारिका प्रसाद महेश्वरी जी

यदि हमारे अंदर जीतने की लगन होगी तो हम उसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे परंतु यदि हम सिर्फ भाग्य के भरोसे अकर्मण्य होकर बैठे रहेंगे तो हम कुछ भी हासिल नहीं कर सकते।

मैं इस कहानी के माध्यम से इसका चित्रण करना चाहूंगी।

एक बार की बात है एक छोटे से शहर में दो दोस्त रहते थे हेमंत और रवि दोनों बहुत ही मेहनती और अच्छे मित्र थे दोनों का सपना था कि दोनों बड़े होकर बड़े व्यापारी बने । हेमंत की आवाज बहुत सुरीली थी वह बहुत ही मधुर गाना गाता था । परंतु वह गायकी सिर्फ अपने शौक के लिए करता था । धीरे-धीरे समय बीता दोनों दोस्त बड़े हो गए और उन्होंने कपड़े का व्यापार शुरु किया | दोनों इतने मेहनती थे कि जल्दी उन्हें सफलता प्राप्त हुई और बड़े बड़े व्यापारियों से उनकी जान पहचान हो गई । 

भाग्य - अनुषा कसौधन

एक दिन दुर्भाग्य से उनके गोदाम में आग लग जाने के कारण उनका पूरा व्यापार नष्ट हो गया और वे पूरी तरह से बर्बाद हो गए । उनकी सारी जमा-पूंजी भी खत्म हो गई और वह बुरी तरह से कर्ज में आ गया । इतने बड़े हादसे के बाद अपने आप को संभालना बड़ा कठिन होता है । परंतु दोनों ने हार नहीं मानी और जैसे-तैसे मेहनत करके दोनों ने अपने सपने को पूरा करने का संकल्प लिया । खूब मेहनत करके दोबारा से नया व्यापार शुरू किया । इस बार उनके पास समस्या यह थी कि उन्होंने पूरा व्यापार बैंक से लोन लेकर शुरू किया था । 

भाग्य - अनुषा कसौधन

इस बार फिर उनके साथ बुरा हुआ और वह बैंक से लोन की रकम को ना भर पाए और उनका व्यापार बैंक द्वारा सील कर दिया गया । इस बार उन्हें जो नुकसान हुआ उसके पश्चात तो हेमंत और रवि की स्थिति बड़ी बुरी हो गई। उनके लिए अपने परिवार का पालन-पोषण करना भी कठिन हो गया था । हेमंत बहुत ही हिम्मती और खुद पर भरोसा रखने वाला व्यक्ति था । जबकि रवि कमजोर हृदय वाला और हार मानने वाली प्रवृत्ति का था। हेमंत ने ठान लिया " मैं कुछ भी करके फिर से अपना व्यापार खड़ा करूंगा " जब कि रवि ने दूसरी जगह पर नौकरी करके अपने परिवार का पालन पोषण किया।

हेमंत दिन में गायकी करता था और रात में नए व्यापार का साधन एकत्र करने की कोशिश में नए नए लोगों से मिलता जुलता था । 1 दिन उसको सड़क पर गाता देख कर एक मशहूर गायक को उसकी आवाज बड़ी मधुर और दिल को छू गई। उन्होंने उसे अपने ऑफिस बुलाया और उसे गाने के नए-नए कॉन्ट्रैक्ट दिलाया जिससे उसे बहुत लोग जानने और उसकी गायिका को पसंद करने लगे। इस प्रकार उसे अपने व्यापार को शुरू करने में बहुत सहायता मिली और जल्द ही उसने धन एकत्रित कर लिया और एक नया व्यापार शुरु किया। इस बार उसे वह पाए में बहुत सफलता मिली और वह एक बड़ा व्यापारी बन गया ।

भाग्य - अनुषा कसौधन

इस कहानी के माध्यम से हम इस निष्कर्ष पर पहुंचते हैं कि चुकी हेमंत ने हार नहीं मानी और मेहनत करता रहा । इसलिए अंततः वह अपने सपने को पूरा कर पाया लेकिन रवि ने भाग्य को दोषी ठहरा कर अपने कर्म पर भरोसा नहीं किया और हार मान ली । इसीलिए अंततः वह अपने सपने को पूरा ना कर पाया

अंत में मैं श्री शिवमंगल सिंह जी की कविता ' चलना हमारे काम है ' से कुछ पंक्तियां प्रस्तुत करना चाहूंगी जो इस प्रकार हैं-

 " किसको नहीं बहना पड़ा,

 सुख-दुख हमारी ही तरह,

किसको नहीं सहना पड़ा ।

फिर व्यर्थ क्यों कहता फिर मुझ पर विधाता वाम है ।"

-

 अनुष्का कसौधन

|| LITERARY CLUB - SETH M.R. JAIPURIA ||

Famous Poems

Mahabharata Poem in Hindi: कृष्ण-अर्जुन संवाद (Amit Sharma) | Lyrics & Video

Last Updated: November 2025 Table of Contents: 1. Introduction 2. Full Lyrics (Krishna-Arjun Samvad) 3. Watch Video Performance 4. Literary Analysis (Sahitya Vishleshan) महाभारत पर रोंगटे खड़े कर देने वाली कविता Mahabharata Poem On Arjuna by Amit Sharma Visual representation of the epic dialogue between Krishna and Arjuna. This is one of the most requested Inspirational Hindi Poems based on the epic conversation between Lord Krishna and Arjuna. Explore our Best Hindi Poetry Collection for more Veer Ras Kavitayein. तलवार, धनुष और पैदल सैनिक कुरुक्षेत्र में खड़े हुए, रक्त पिपासु महारथी इक दूजे सम्मुख अड़े हुए | कई लाख सेना के सम्मुख पांडव पाँच बिचारे थे, एक तरफ थे योद्धा सब, एक तरफ समय के मारे थे | महा-समर की प्रतिक्षा में सारे ताक रहे थे जी, और पार्थ के रथ को केशव स्वयं हाँक रहे थे जी || रणभूमि के सभी नजारे देखन में कुछ खास लगे, माधव ने अर्जुन को देखा, अर्जुन उन्हें उदास लगे | ...

कट जाओगे मिट जाओगे हो जाएगा अंत (Kat Jaoge Mit Jaoge): Viral Lyrics & Meaning

कट जाओगे मिट जाओगे हो जाएगा अंत: वायरल गीत का खौफनाक सच और सटीक विश्लेषण भारतीय राजनीतिक संगीत के इतिहास में शायद ही किसी गाने ने इंटरनेट पर इतनी तेज़ी से आग लगाई हो जितनी "कट जाओगे मिट जाओगे हो जाएगा अंत" ने लगाई है। प्रेम (Prem) की रोंगटे खड़े कर देने वाली आवाज़ और रुद्र (Rudra) की बेबाक कलम ने एक ऐसा राजनीतिक गान (Political Anthem) तैयार किया है, जो सोशल मीडिया के हर कोने में गूंज रहा है। क्या यह महज़ एक देशभक्ति गीत है, या इसके पीछे कोई गहरा राजनीतिक ध्रुवीकरण छिपा है? साहित्यशाला (Sahityashala) के इस एक्सक्लूसिव लेख में, हम इस वायरल ट्रैक के संपूर्ण बोल (Full Lyrics), इसके प्रत्येक छंद का मनोवैज्ञानिक विश्लेषण (Psychological Trigger Formatting) और इसके सामाजिक-राजनीतिक एजेंडे का एक निष्पक्ष और गहन आलोचनात्मक विश्लेषण करेंगे। ▶ वीडियो देखें 📱 WhatsApp पर शेयर करें प्रेम और रुद्र द्वारा रचित इस लोकप्रिय गीत की आधिकारिक कलाकृति। गीत के संपूर्ण बोल और मनोवैज्ञानिक संरचना ...

अरे! खुद को ईश्वर कहते हो तो जल्दी अपना नाम बताओ | Mahabharata Par Kavita

अरे! खुद को ईश्वर कहते हो तो जल्दी अपना नाम बताओ  - Arey Khud Ko Ishwar Kehte Ho To || Mahabharata Par Kavita || तलवार, धनुष और पैदल सैनिक   कुरुक्षेत्र में खड़े हुए, रक्त पिपासु महारथी  इक दूजे सम्मुख अड़े हुए | कई लाख सेना के सम्मुख पांडव पाँच बिचारे थे, एक तरफ थे योद्धा सब, एक तरफ समय के मारे थे | महा-समर की  प्रतिक्षा  में सारे ताक रहे थे जी, और पार्थ के रथ को केशव स्वयं  हाँक  रहे थे जी ||    रणभूमि के सभी नजारे  देखन  में कुछ खास लगे, माधव ने अर्जुन को देखा, अर्जुन उन्हें  उदास  लगे | कुरुक्षेत्र का  महासमर  एक पल में तभी सजा डाला, पांचजन्य  उठा कृष्ण ने मुख से लगा बजा डाला | हुआ  शंखनाद  जैसे ही सब का गर्जन शुरु हुआ, रक्त बिखरना हुआ शुरु और सबका  मर्दन   शुरु हुआ | कहा कृष्ण ने उठ पार्थ और एक आँख को  मीच  जड़ा, गाण्डिव   पर रख बाणों को प्रत्यंचा को खींच जड़ा | आज दिखा दे रणभूमि में योद्धा की  तासीर  यहाँ, इस धरती पर ...

साहित्यशाला कविता संग्रह: महाभारत, भक्ति, जीवन, प्रेम और प्रेरणा पर 100+ सर्वश्रेष्ठ कविताएँ

🔥 New Release: "संयुक्ताक्षर" (Sanyuktakshar) - Read the viral poem defining Love through Grammar साहित्यशाला कविता संग्रह: महाभारत, भक्ति, जीवन, प्रेम और प्रेरणा पर 100+ सर्वश्रेष्ठ कविताएँ कविताएँ (Poetry) भावनाओं को व्यक्त करने का सबसे खूबसूरत और सशक्त माध्यम हैं। वे हमारे दिल की गहराईयों से निकलती हैं और सीधे पढ़ने वाले के दिल तक पहुँचती हैं। साहित्यशाला हमेशा से ही कविता और साहित्य का एक घर रहा है, जहाँ हर रोज़ नए और पुराने कवि अपनी भावनाओं को शब्दों में पिरोते हैं। आज, हमने आपके लिए एक विशेष "महा-संग्रह" (Mega Collection) तैयार किया है। इस एक पेज पर, हमने साहित्यशाला पर प्रकाशित सर्वश्रेष्ठ हिन्दी कविताओं, मैथिली कविताओं और अंग्रेजी कविताओं को एक साथ संकलित किया है। 🔥 सर्वाधिक लोकप्रिय (Reader's Choice) Charkha Lyrics in English: Original, Hinglish, Hindi & Meaning सादगी तो हमारी ज़रा देखिए | Saadgi To Hamari Zara Dekhiye Lyrics Dar Pe Sudama Garib Aa Gaya Hai Lyrics (Arey Dwarpalo) Kahani Karn Ki Poem Lyrics By Abhi Munde (Psycho Shaya...

Charkha Song Lyrics: Original Punjabi, English Translation & Meaning

Charkha Song Lyrics: Original Punjabi, English Translation & Meaning Traditional Punjabi Folk Masterpiece | Popularized by: Wadali Brothers, Lakhwinder Wadali, Mukhtar Sahota Looking for a specific section? Jump straight to: ↓ Original Punjabi Lyrics | ↓ Hindi Translation | ↓ English Translation | ↓ Deep Symbolism & Meaning Complete guide to Charkha lyrics, translations, and deep poetic explanation. Original Punjabi Lyrics Ve mahiya tere vekhan nu, Chuk charkha gali de vich paanwan, Ve loka paane main katdi, Tand teriyan yaadan de paanwan. Charkhe di oo kar de ole, Yaad teri da tumba bole. Ve nimma nimma geet ched ke, Tand kaat di hullare paanwan. Vassan ni de rahe saure peke, Mainu tere pain pulekhe. Ve hoon mainu das mahiya, Tere baaju kidhar main jaayan. Ho eid aayi, mera yaar na aaya, Tera ve khair h...