हालत-ए-हाल के सबब
(Haalat-E-Haal Ke Sabab - Meaning & Lyrics)
जौन एलिया (John Elia) की सबसे मशहूर ग़ज़ल, "हालत-ए-हाल के सबब" के सही मायने (Meaning) और मुकम्मल लिरिक्स (Lyrics) यहाँ पढ़ें।
हालत-ए-हाल के सबब, हालत-ए-हाल ही गई,
शौक़ में कुछ नहीं गया, शौक़ की ज़िंदगी गई |
एक ही हादिसा तो है और वो ये के आज तक,
बात नहीं कही गयी, बात नहीं सुनी गई |
बाद भी तेरे जान-ए-जान दिल में रहा अजब सामान,
याद रही तेरी यहाँ, फिर तेरी याद भी गई |
उसके बदन को दी नमूद हमने सुखन में और फिर,
उसके बदन के वास्ते एक काबा भी सी गई |
उसकी उम्मीद-ए-नाज़ का हमसे ये मान था के आप,
उम्र गुज़ार दीजिये, उम्र गुज़ार दी गई |
उसके विसाल के लिए, अपने कमाल के लिए,
हालत-ए-दिल की थी खराब, और खराब की गई |
तेरा फ़िराक जान-ए-जान ऐश था क्या मेरे लिए,
यानी तेरे फ़िराक में खूब शराब पी गई |
उसकी गली से उठ के मैं आन पडा था अपने घर,
एक गली की बात थी और गली गली गई |
Ghazal Meaning & Word Analysis (शब्दार्थ)
- हालत-ए-हाल के सबब (Haalat-E-Haal Ke Sabab): Due to the obsession with the current condition / present state.
- शौक़ (Shauq): Intense desire or passion.
- नमूद (Namood): Appearance or visibility.
- उम्मीद-ए-नाज़ (Umeed-e-Naaz): The hope of coquetry or elegance.
Explanation: John Elia laments that in the process of worrying about the "state of affairs," the state itself was lost. The passion (Shauq) remained, but the life inside that passion died.
Watch Ghazal Recitation
Frequently Asked Questions
What is the meaning of 'Haalat-E-Haal Ke Sabab'?
It roughly translates to "Because of the current state of affairs." It signifies how focusing on a situation can sometimes destroy the situation itself.
Which book of John Elia has this Ghazal?
This Ghazal is widely associated with his collection "Shayad" or "Gumaan", reflecting his classic existential style.