सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

New !!

सत्य का श्रृंगार नहीं होता: प्रभाष पाठक का मार्मिक एवं विचारपरक आलेख

मोटिवेशनल हिंदी कविता | Motivational Poems In Hindi | Motivation

 

मोटिवेशनल हिंदी कविता

Motivational Hindi Poems


Motivational Hindi Poems

Inspirational Hindi Poems

Motivational Poems In Hindi

Inspirational Poems In Hindi


 मैं तूफ़ानों मे चलने का आदी हूँ

तुम मत मेरी मंज़िल आसान करो

मोटिवेशनल हिंदी कविता | Motivational Hindi Poems


हैं फूल रोकते, काटें मुझे चलाते

मरुस्थल, पहाड़ चलने की चाह बढ़ाते

सच कहता हूँ जब मुश्किलें ना होती हैं

मेरे पग तब चलने में भी शर्माते

मेरे संग चलने लगें हवायें जिससे

तुम पथ के कण-कण को तूफ़ान करो


 मैं तूफ़ानों मे चलने का आदी हूँ

तुम मत मेरी मंज़िल आसान करो


अंगार अधर पे धर मैं मुस्काया हूँ

मैं मरघट से ज़िन्दगी बुला के लाया हूँ

हूँ आँख-मिचौनी खेल चला किस्मत से

सौ बार मृत्यु के गले चूम आया हूँ

है नहीं स्वीकार दया अपनी भी..

तुम मत मुझ पर न कोई एहसान करो

 

मोटिवेशनल हिंदी कविता  Motivational Hindi Poems

 मैं तूफ़ानों मे चलने का आदी हूँ

तुम मत मेरी मंज़िल आसान करो


श्रम के जल से राह सदा सिंचती है

गति की मशाल आंधी मैं ही हँसती है

शोलों से ही शृंगार पथिक का होता है

मंज़िल की मांग लहू से ही सजती है

पग में गति आती है, छाले छिलने से

तुम पग-पग पर जलती चट्टान धरो


 मैं तूफ़ानों मे चलने का आदी हूँ

तुम मत मेरी मंज़िल आसान करो


फूलों से जग आसान नहीं होता है

रुकने से पग गतिवान नहीं होता है

अवरोध नहीं तो संभव नहीं प्रगति भी

है नाश जहाँ निर्माण वहीं होता है

मैं बसा सकूं नव-स्वर्ग "धरा" पर जिससे

तुम मेरी हर बस्ती वीरान करो

मोटिवेशनल हिंदी कविता  Motivational Hindi Poems


 मैं तूफ़ानों मे चलने का आदी हूँ

तुम मत मेरी मंज़िल आसान करो


मैं पंथी तूफ़ानों में राह बनाता

मेरा दुनिया से केवल इतना नाता

वह मुझे रोकती है अवरोध बिछाकर

मैं ठोकर उसे लगा कर बढ़ता जाता

मैं ठुकरा सकूँ तुम्हें भी हँसकर जिससे

तुम मेरा मन-मानस पाषाण करो


 मैं तूफ़ानों मे चलने का आदी हूँ

तुम मत मेरी मंज़िल आसान करो

मोटिवेशनल हिंदी कविता  Motivational Hindi Poems


Motivational Hindi Shayari

Inspirational Hindi Shayari

Motivational Shayari In Hindi

Inspirational Shayari In Hindi


Famous Poems