सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

New !!

नीयत-ए-शौक़ भर न जाय कहीं - Nasir Kazmi Ghazal Lyrics, Meaning & Deep Secrets

तुम्हारी यादें: सिमरन की यह कविता हर टूटे दिल की आवाज़ है | Heart Touching Sad Hindi Poem

तुम्हारी यादें: सिमरन की यह कविता हर टूटे दिल की आवाज़ है | Heart Touching Sad Hindi Poem

क्या आपने कभी किसी को ख्यालों में ख़त लिखे हैं? क्या आपने भी किसी से वे सवाल पूछे हैं जिनका जवाब शायद कभी नहीं मिलेगा? मोहब्बत जब अधूरी रह जाती है, तो अपने पीछे सिर्फ़ यादें और कुछ अनकहे सवाल छोड़ जाती है। यह एक ऐसा एहसास है जिससे हर कोई कभी न कभी ज़रूर गुज़रता है।

तुम्हारी यादें: सिमरन की यह कविता हर टूटे दिल की आवाज़ है | Heart Touching Sad Hindi Poem

आज Sahityashala.in पर हम एक ऐसी ही दिल को छू जाने वाली कविता लेकर आए हैं जो इन्हीं गहरे जज़्बातों को आवाज़ देती है। प्रस्तुत है दिल्ली विश्वविद्यालय की युवा कवयित्री सिमरन की कलम से निकली एक बेहद ख़ूबसूरत और दर्द भरी कविता - "तुम्हारी यादें"

तुम्हारी यादें - Tumhari Yaadein

सुनो, एक बात कहूँ तुमसे?

मुझे आज भी तुम्हारी बहुत याद आती है,

तुम्हारे साथ की गई हर बात याद आती है,


क्या करुँ,

लाख कोशिश की मगर अब तक तुम्हें भुला नहीं पाई,

भुला दूँगी एक दिन तुम्हें ये झूठ खुद से कह नहीं पाई,


अच्छा एक बात पूछूं जवाब दोगे?

मुझे छोड़ कर जाने की वजह बताओगे?


बताओ न तुम क्यूँ गए मुझे छोड़ कर,

मेरे सपने, उम्मीदें और भरोसा तोड़ कर,


क्या हुआ?

हर बार की तरह तुम आज भी ख़ामोश हो,

या कि अपने हीं किन्ही ख्यालों में मदहोश हो,


खैर जानती हूँ आदत तुम्हारी,

हमेशा की तरह तुम अब भी ख़ामोश ही रहोगे,

और आँखों से अपनी खुद को निर्दोष ही कहोगे,


लेकिन इन सब में मेरी गलती क्या थी कम से कम यही बता दो,

मुझे लेकर जो भी ख्याल तुम्हारे दिल में है आज वो सब कह दो,


क्या मैंने तुम्हें समझा नहीं या भावनाएं मेरी जायज़ नहीं थी?

या जोड़ सको मेरा नाम खुद से मैं इसके लायक नहीं थी?


कितनी पागल हूँ, तुमसे इस तरह ख्यालों में बातें करती हूँ,

और बात भी क्या हर बार तो वही पुराने सवाल दोहराती हूँ,

तुम्हारी यादें सिमरन की यह कविता हर टूटे दिल की आवाज़ है  Heart Touching Sad Hindi Poem

अच्छा अब छोड़ो ये सारी बातें और ये बताओ कि कैसे हो तुम?

आखिरी बार जब देखा था क्या आज भी बिल्कुल वैसे हो तुम?

हाँ याद है मुझे, थोड़े गंभीर, सुलझे हुए और थोड़े से शर्मीले थे तुम,

और जिसे देखा था पहली बार नज़र भर कर वो शख्स पहले थे तुम,


देखो,

मैं कुछ नहीं भूली, मुझे तों आज भी वो सब याद है,

तुम्हारी बातें, वो आँखें और तुम्हारी आवाज़ याद है,


पता है,

अक्सर मैं सोचती हूँ कि काश मैं भी किसी के रोज़ की यादों का हिस्सा होती,

लिखता मुझे भी कोई इतनी हीं ख़ूबसूरती से, मैं ऐसा एक किस्सा होती,


खैर छोड़िये,

ऐसी बातो पर अब क्या अफ़सोस जताना,

जब दर्द अपना है तो दुनिया को क्यूँ बताना,

अरे वक़्त ज़्यादा हो गया क्या? माफ़ करना बातों का ख्याल नहीं रहा,

हाँ जानती हूँ, तुम्हारा वक़्त बहुत कीमती है पर आज इसका ध्यान नहीं रहा,


चलो लम्बे अरसे बाद तुमसे बात तो हुई,

ख्यालों में ही सही तुमसे मुलाक़ात तो हुई,


अच्छा बहुत देर हुई अब जाओ तुम, अपना ख्याल रखना,

और सुनो,

मेरे ख्यालों से चले जाने का मुझ पर ये आखिरी एहसान करना...

कविता का भावार्थ: एक अनकही दास्तां

यह Emotional Hindi Poetry एक ख़ूबसूरत लेकिन दर्द भरा एकालाप (monologue) है। कवयित्री अपने उस साथी से बात कर रही हैं जो अब साथ नहीं है। यह कविता उन लाखों दिलों की कहानी है जो आज भी अपने अधूरे सवालों के जवाब ढूंढ रहे हैं। कविता में यादों का बोझ, ख़ुद से की गई झूठी तसल्ली और आख़िर में थककर उस याद को भी आज़ाद कर देने की एक मार्मिक कोशिश दिखाई देती है। "मेरे ख्यालों से चले जाने का मुझ पर ये आखिरी एहसान करना..." यह अंतिम पंक्ति इस अधूरी मोहब्बत की कविता के पूरे दर्द को अपने आप में समेट लेती है।

कवयित्री के बारे में: सिमरन

सिमरन, दिल्ली विश्वविद्यालय की अंतिम वर्ष की छात्रा हैं। जैसा कि वह कहती हैं, "दिल से निकले हर लफ़्ज़ को काग़ज़ पर उतारना एक आदत सी बन गई है..." उनकी लेखन यात्रा कॉलेज के पहले साल से शुरू हुई, जब शब्दों ने उनके जज़्बातों को आवाज़ देनी शुरू की। उन्हें कविताएं, लघु कथाएं, एवं लेख आदि लिखना और पढ़ना बेहद पसंद है — खासकर वे रचनाएँ जो प्रेम, जीवन, भावनाएं, स्त्री-शक्ति और आत्म-अनुभूतियों को छूती हैं। कविताएं और कहानियां लिखना उनके लिए केवल शब्दों का खेल नहीं, बल्कि एक ऐसा आईना है जिसमें वह खुद को बार-बार खोजती हैं

तुम्हारी यादें सिमरन की यह कविता हर टूटे दिल की आवाज़ है  Heart Touching Sad Hindi Poem

Famous Poems

Mahabharata Poem in Hindi: कृष्ण-अर्जुन संवाद (Amit Sharma) | Lyrics & Video

Last Updated: November 2025 Table of Contents: 1. Introduction 2. Full Lyrics (Krishna-Arjun Samvad) 3. Watch Video Performance 4. Literary Analysis (Sahitya Vishleshan) महाभारत पर रोंगटे खड़े कर देने वाली कविता Mahabharata Poem On Arjuna by Amit Sharma Visual representation of the epic dialogue between Krishna and Arjuna. This is one of the most requested Inspirational Hindi Poems based on the epic conversation between Lord Krishna and Arjuna. Explore our Best Hindi Poetry Collection for more Veer Ras Kavitayein. तलवार, धनुष और पैदल सैनिक कुरुक्षेत्र में खड़े हुए, रक्त पिपासु महारथी इक दूजे सम्मुख अड़े हुए | कई लाख सेना के सम्मुख पांडव पाँच बिचारे थे, एक तरफ थे योद्धा सब, एक तरफ समय के मारे थे | महा-समर की प्रतिक्षा में सारे ताक रहे थे जी, और पार्थ के रथ को केशव स्वयं हाँक रहे थे जी || रणभूमि के सभी नजारे देखन में कुछ खास लगे, माधव ने अर्जुन को देखा, अर्जुन उन्हें उदास लगे | ...

कट जाओगे मिट जाओगे हो जाएगा अंत (Kat Jaoge Mit Jaoge): Viral Lyrics & Meaning

कट जाओगे मिट जाओगे हो जाएगा अंत: वायरल गीत का खौफनाक सच और सटीक विश्लेषण भारतीय राजनीतिक संगीत के इतिहास में शायद ही किसी गाने ने इंटरनेट पर इतनी तेज़ी से आग लगाई हो जितनी "कट जाओगे मिट जाओगे हो जाएगा अंत" ने लगाई है। प्रेम (Prem) की रोंगटे खड़े कर देने वाली आवाज़ और रुद्र (Rudra) की बेबाक कलम ने एक ऐसा राजनीतिक गान (Political Anthem) तैयार किया है, जो सोशल मीडिया के हर कोने में गूंज रहा है। क्या यह महज़ एक देशभक्ति गीत है, या इसके पीछे कोई गहरा राजनीतिक ध्रुवीकरण छिपा है? साहित्यशाला (Sahityashala) के इस एक्सक्लूसिव लेख में, हम इस वायरल ट्रैक के संपूर्ण बोल (Full Lyrics), इसके प्रत्येक छंद का मनोवैज्ञानिक विश्लेषण (Psychological Trigger Formatting) और इसके सामाजिक-राजनीतिक एजेंडे का एक निष्पक्ष और गहन आलोचनात्मक विश्लेषण करेंगे। ▶ वीडियो देखें 📱 WhatsApp पर शेयर करें प्रेम और रुद्र द्वारा रचित इस लोकप्रिय गीत की आधिकारिक कलाकृति। गीत के संपूर्ण बोल और मनोवैज्ञानिक संरचना ...

अरे! खुद को ईश्वर कहते हो तो जल्दी अपना नाम बताओ | Mahabharata Par Kavita

अरे! खुद को ईश्वर कहते हो तो जल्दी अपना नाम बताओ  - Arey Khud Ko Ishwar Kehte Ho To || Mahabharata Par Kavita || तलवार, धनुष और पैदल सैनिक   कुरुक्षेत्र में खड़े हुए, रक्त पिपासु महारथी  इक दूजे सम्मुख अड़े हुए | कई लाख सेना के सम्मुख पांडव पाँच बिचारे थे, एक तरफ थे योद्धा सब, एक तरफ समय के मारे थे | महा-समर की  प्रतिक्षा  में सारे ताक रहे थे जी, और पार्थ के रथ को केशव स्वयं  हाँक  रहे थे जी ||    रणभूमि के सभी नजारे  देखन  में कुछ खास लगे, माधव ने अर्जुन को देखा, अर्जुन उन्हें  उदास  लगे | कुरुक्षेत्र का  महासमर  एक पल में तभी सजा डाला, पांचजन्य  उठा कृष्ण ने मुख से लगा बजा डाला | हुआ  शंखनाद  जैसे ही सब का गर्जन शुरु हुआ, रक्त बिखरना हुआ शुरु और सबका  मर्दन   शुरु हुआ | कहा कृष्ण ने उठ पार्थ और एक आँख को  मीच  जड़ा, गाण्डिव   पर रख बाणों को प्रत्यंचा को खींच जड़ा | आज दिखा दे रणभूमि में योद्धा की  तासीर  यहाँ, इस धरती पर ...

साहित्यशाला कविता संग्रह: महाभारत, भक्ति, जीवन, प्रेम और प्रेरणा पर 100+ सर्वश्रेष्ठ कविताएँ

🔥 New Release: "संयुक्ताक्षर" (Sanyuktakshar) - Read the viral poem defining Love through Grammar साहित्यशाला कविता संग्रह: महाभारत, भक्ति, जीवन, प्रेम और प्रेरणा पर 100+ सर्वश्रेष्ठ कविताएँ कविताएँ (Poetry) भावनाओं को व्यक्त करने का सबसे खूबसूरत और सशक्त माध्यम हैं। वे हमारे दिल की गहराईयों से निकलती हैं और सीधे पढ़ने वाले के दिल तक पहुँचती हैं। साहित्यशाला हमेशा से ही कविता और साहित्य का एक घर रहा है, जहाँ हर रोज़ नए और पुराने कवि अपनी भावनाओं को शब्दों में पिरोते हैं। आज, हमने आपके लिए एक विशेष "महा-संग्रह" (Mega Collection) तैयार किया है। इस एक पेज पर, हमने साहित्यशाला पर प्रकाशित सर्वश्रेष्ठ हिन्दी कविताओं, मैथिली कविताओं और अंग्रेजी कविताओं को एक साथ संकलित किया है। 🔥 सर्वाधिक लोकप्रिय (Reader's Choice) Charkha Lyrics in English: Original, Hinglish, Hindi & Meaning सादगी तो हमारी ज़रा देखिए | Saadgi To Hamari Zara Dekhiye Lyrics Dar Pe Sudama Garib Aa Gaya Hai Lyrics (Arey Dwarpalo) Kahani Karn Ki Poem Lyrics By Abhi Munde (Psycho Shaya...

मैं कुरुक्षेत्र में उतरा था बस अर्जुन से टकराने को Lyrics (Main Kurukshetra Me Utra Tha) - वही कर्ण हूँ मैं सम्पूर्ण लिरिक्स

मैं कुरुक्षेत्र में उतरा था बस अर्जुन से टकराने को Lyrics (Main Kurukshetra Me Utra Tha) - वही कर्ण हूँ मैं सम्पूर्ण लिरिक्स अगर आप Ravan के गाये उस प्रसिद्ध गीत को खोज रहे हैं जिसकी पंक्ति " मैं कुरुक्षेत्र में उतरा था बस अर्जुन से टकराने को " ने आपके दिल को छू लिया है, तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। यह पंक्ति 'वही कर्ण हूँ मैं' (Wahi Karn Hu Mai) नामक एक बेहद शक्तिशाली और भावपूर्ण गीत का हिस्सा है, जिसने सोशल मीडिया और संगीत प्रेमियों के बीच एक अलग ही जगह बना ली है。 इस लेख में, हम आपके लिए Main Kurukshetra Me Utra Tha Lyrics (वही कर्ण हूँ मैं) के सम्पूर्ण और सटीक हिन्दी और हिंगलिश (Roman English) लिरिक्स प्रस्तुत कर रहे हैं। यह गीत महाभारत के महान योद्धा कर्ण के दृष्टिकोण, उनकी व्यथा और उनके पराक्रम का वर्णन करता है। कलाकार Ravan द्वारा लिखे और गाए गए गीत "वही कर्ण हूँ मैं"  Wahi Karn Hu Main Lyrics in Hindi (मैं कुरुक्षेत्र में उतरा था) यह प्रसिद्ध पंक्ति " Main Kurukshetra Me Utra Tha " कलाकार Ravan द्वारा लिखे और गाए गए गीत ...