सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

New !!

लश्कर भी तुम्हारा है: कविता के बोल, अर्थ और अर्जुन सिंह चाँद का क्रांतिकारी विमर्श

धरती : ममता, मनुष्य और मध्यमार्ग | Nature, Human & The Middle Path - Shriya Rajput

संपादकीय: साहित्यशाला के प्रांगण में आज हम स्वागत करते हैं नवोदित लेखिका श्रिया राजपूत का। उनकी यह रचना—"धरती की ममता, मानवीय लालच और अस्तित्व बचाने का मध्यम मार्ग"—एक विचारशील हिंदी निबंध है। इसमें उन्होंने प्रकृति पर कविताओं की कोमलता को भूगोल के सिद्धांतों के साथ पिरोया है।

एक विभाजित परिदृश्य जो बाईं ओर अछूती प्रकृति और दाईं ओर सतत विकास को दिखाता है। 'मध्यम मार्ग': प्रकृति संरक्षण और मानवीय विकास का संतुलन।

धरती : ममता, मनुष्य और मध्यमार्ग

लेखिका: श्रिया राजपूत (भारत) | विधा: काव्यात्मक निबंध

जीवन का स्रोत, आश्रय और सुरक्षा, सौंदर्य और शांति, अनंत संसाधन प्रदान करने वाली— वही धरती हमारी माँ है। उसकी गोद की छाया में हर जीव सुरक्षित रहता है। वह केवल देती है, हमसे कुछ नहीं लेती— यही तो माँ की सच्ची ममता है।

पर हम उसकी ममता को समझ नहीं पाए। ये पेड़-पौधे, पहाड़ और फूल उसकी लाड़-दुलार हैं, वन, बाग़ और झाड़ियाँ उसका मोह और प्यार हैं। तुम भी इन वादियों से प्यार करो, क्योंकि जिस माँ की ममता अपार है, वही धरती हमारा संसार है।

"पेड़ों की छाया, चमकती धूप,
ममता की गोद में सिमटा यह संसार
हमसे बस इतना कहता है..."
“मुझे बर्बाद मत करो, मेरी ममता का फ़ायदा मत उठाओ।”

हमारी माँ हमसे कुछ नहीं माँगती, पर जितना प्यार वह हमें देती है, उतना ही दुःख हम उसे पहुँचा रहे हैं। एक माँ सब कुछ सह सकती है, पर अपने बच्चों पर हो रहे अत्याचार को नहीं।

तभी माँ का क्रोध चेतावनी बनकर सामने आता है। जब पेड़ और वन काटे जाते हैं, तो वर्षा रुक जाती है, धरती सूखने लगती है। जब नदियों और हवाओं को प्रदूषित किया जाता है, तो वही प्रकृति आँधी-तूफ़ान, बाढ़ और सुनामी बनकर सब कुछ तहस-नहस कर देती है।

उदास भाव वाली धरती माँ को दर्शाती पेंटिंग। धरती की ममता और मनुष्य का लोभ।

जिन जीवों की हत्या कर तुम अपने स्वार्थ के लिए उन्हें खाते हो, वही प्रकृति कोरोना जैसी महामारी बनकर तुम्हारे सामने आ खड़ी होती है।

एक समय था जब हम पत्तों से घर बनाकर रहते थे, जब आग की खोज भी नहीं हुई थी, तब प्रकृति कितनी सुरक्षित थी। तकनीक के अभाव में प्रकृति हम पर हावी थी— इसे पर्यावरण निर्धार्यवाद कहा गया。

मैं यह नहीं कहती कि आज तकनीक होने से हम पृथ्वी पर हावी हो गए हैं— यह संभववाद (Possibilism) होगा। और न ही यह कहती हूँ कि धरती के संसाधनों का उपयोग बंद कर दिया जाए।

पर उपयोग सीमा में होना चाहिए।

प्रकृति सीमाएँ तय करती है— जलवायु, जल और संसाधनों की। मनुष्य उन सीमाओं के भीतर अपने विकल्प चुनता है। एक प्रसिद्ध भूगोलवेत्ता ने इसी संतुलन को मध्यम मार्ग सिद्धांत कहा।

यह सिद्धांत बताता है कि मानव विकास न पूरी तरह प्रकृति के हाथ में है, न पूरी तरह मनुष्य के। विकास होता है दोनों के संतुलन से। इसलिए हमें मध्यम मार्ग चुनना चाहिए।

ऐ इंसान, माँ की ममता को पहचानो— क्योंकि धरती ही हमारी सच्ची माँ है।

रचना विश्लेषण: ममता से मध्यमार्ग तक

श्रिया जी का यह निबंध एक यात्रा की तरह है। यह यात्रा 'ममता' से शुरू होती है, जहाँ धरती पुष्प की अभिलाषा की तरह निस्वार्थ प्रेम लुटाती है। लेकिन जैसे-जैसे हम आगे बढ़ते हैं, मानवीय लालच इस ममता को चुनौती देता है।

निबंध का मध्य भाग हमें झकझोरता है—यह याद दिलाता है कि कच्चा घड़ा पकने के लिए ताप सहता है, लेकिन टूटने के लिए नहीं। जब हम प्रकृति की सहनशक्ति की परीक्षा लेते हैं, तो वह क्रूर रूप भी धारण कर सकती है।

अंत में, 'मध्यम मार्ग' का सिद्धांत हमें शून्य पे सवार होने के अहंकार से बचाकर यथार्थ के धरातल पर लाता है। यह लेख हमें वृक्ष की पीड़ा और बूढ़े पेड़ के दुःख को समझने की दृष्टि देता है।

— यह लेखिका द्वारा प्रस्तुत मूल रचना है —
श्रिया राजपूत, हिंदी लेखिका
लेखिका परिचय: श्रिया राजपूत
श्रिया राजपूत केवल 19 वर्षीय छात्रा और एक नवोदित लेखिका हैं। उनकी रुचि पर्यावरण, समाज और स्त्री-संवेदना आधारित लेखन में है। वे अपने शब्दों के माध्यम से मानवीय संवेदनाओं की गहराई को व्यक्त करती हैं।
साहित्यशाला परिवार से जुड़ें

क्या आपके पास भी कोई कहानी या कविता है? या आप अपनी किताब का प्रचार करना चाहते हैं? आज ही हमसे संपर्क करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

1. इस लेख में 'मध्यम मार्ग' का क्या अर्थ है?

यहाँ मध्यम मार्ग का अर्थ प्रकृति के अंधाधुंध दोहन और आदिम जीवन के बीच का संतुलन है। यह सतत विकास (Sustainable Development) का दार्शनिक आधार है।

2. भारत सरकार पर्यावरण संतुलन के लिए क्या कर रही है?

भारत सरकार का MoEFCC मंत्रालय और नीति आयोग कई योजनाओं (जैसे सोलर मिशन, सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध) के माध्यम से सतत विकास को बढ़ावा दे रहे हैं।

📢 Sirf Padhein Nahi, Likhein Bhi!
Article, Kahani, Vichar, ya Kavita — Hindi, English ya Maithili mein. Apne shabdon ko Sahityashala par pehchan dein.

Submit Your Content →

Famous Poems

Mahabharata Poem in Hindi: कृष्ण-अर्जुन संवाद (Amit Sharma) | Lyrics & Video

Last Updated: November 2025 Table of Contents: 1. Introduction 2. Full Lyrics (Krishna-Arjun Samvad) 3. Watch Video Performance 4. Literary Analysis (Sahitya Vishleshan) महाभारत पर रोंगटे खड़े कर देने वाली कविता Mahabharata Poem On Arjuna by Amit Sharma Visual representation of the epic dialogue between Krishna and Arjuna. This is one of the most requested Inspirational Hindi Poems based on the epic conversation between Lord Krishna and Arjuna. Explore our Best Hindi Poetry Collection for more Veer Ras Kavitayein. तलवार, धनुष और पैदल सैनिक कुरुक्षेत्र में खड़े हुए, रक्त पिपासु महारथी इक दूजे सम्मुख अड़े हुए | कई लाख सेना के सम्मुख पांडव पाँच बिचारे थे, एक तरफ थे योद्धा सब, एक तरफ समय के मारे थे | महा-समर की प्रतिक्षा में सारे ताक रहे थे जी, और पार्थ के रथ को केशव स्वयं हाँक रहे थे जी || रणभूमि के सभी नजारे देखन में कुछ खास लगे, माधव ने अर्जुन को देखा, अर्जुन उन्हें उदास लगे | ...

Jhansi Ki Rani: Full Poem, Meaning & Summary | Subhadra Kumari Chauhan

“झाँसी की रानी” 1857 के विद्रोह को लोक-स्मृति, वीर रस और नारी शक्ति के रूप में रूपांतरित करने वाली अमर कविता है। झाँसी की रानी (Jhansi Ki Rani) केवल एक कविता नहीं, बल्कि भारतीय स्वाधीनता संग्राम का 'विजय गीत' है। सुभद्रा कुमारी चौहान की यह रचना 1857 की क्रांति और नारी शक्ति का सर्वोच्च उदाहरण है। साहित्यशाला (Sahityashala) पर आज हम इस कविता का संपूर्ण पाठ (Full Text) , Hinglish Transliteration , और गहन विश्लेषण (Detailed Analysis) प्रस्तुत कर रहे हैं। "बुझा दीप झाँसी का..." – The fierce defense of Jhansi Fort. यह कविता हमें याद दिलाती है कि कैसे महिलाओं ने अपनी इच्छा से विद्रोह किया और इतिहास बदल दिया, ठीक वैसे ही जैसे हमने कुछ औरतों की विद्रोही कहानियों में पढ़ा है। Exam Relevance (UPSC / NET / Academic) विषय: 1857 का स्वतंत्रता संग्राम (History) साहित्य: वीर रस और राष्ट्रीय सांस्कृतिक काव्यधारा (Hindi Literature) महत्व: ...

Chadhde Suraj Dhalde Dekhe Lyrics Meaning in Hindi – Baba Bulleh Shah | Sufi Qawwali

ज़िंदगी की हकीकत और वक्त के बदलाव को जितनी खूबसूरती से सूफी शायरों ने बयां किया है, शायद ही किसी और ने किया हो। बाबा बुल्लेशाह (Baba Bulleh Shah) की कलम से निकली यह रचना— "चढ़दे सूरज ढलदे देखे" —सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि जीवन का एक ऐसा फलसफा है जो इंसान को फर्श से अर्श और अर्श से फर्श तक के सफर की याद दिलाता है। एक तरफ ढलता हुआ सूरज और दूसरी तरफ जलता हुआ दीया—वक्त की करवट का प्रतीक। अक्सर जब हम तनम फरसूदा जां पारा (Tanam Farsooda) जैसी रूहानी रचनाओं को सुनते हैं, तो हमें अहसास होता है कि इंसान का गुरूर कितना क्षणभंगुर है। बुल्लेशाह का यह कलाम हमें सिखाता है कि वक्त बदलते देर नहीं लगती। जिस तरह नुसरत फतेह अली खान साहब ने तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी गाकर इश्क़ और इबादत का फर्क समझाया, उसी तरह यह कलाम हमें 'शुक्र' (Gratitude) का पाठ पढ़ाता है। इस लेख में हम इस कालजयी रचना के हिंदी बोल (Lyrics), उसके गूढ़ अर्थ और शब्दार्थ को विस्तार से समझेंगे। ...

Charkha Song Lyrics: Original Punjabi, English Translation & Meaning

Charkha Song Lyrics: Original Punjabi, English Translation & Meaning Traditional Punjabi Folk Masterpiece | Popularized by: Wadali Brothers, Lakhwinder Wadali, Mukhtar Sahota Looking for a specific section? Jump straight to: ↓ Original Punjabi Lyrics | ↓ Hindi Translation | ↓ English Translation | ↓ Deep Symbolism & Meaning Complete guide to Charkha lyrics, translations, and deep poetic explanation. Original Punjabi Lyrics Ve mahiya tere vekhan nu, Chuk charkha gali de vich paanwan, Ve loka paane main katdi, Tand teriyan yaadan de paanwan. Charkhe di oo kar de ole, Yaad teri da tumba bole. Ve nimma nimma geet ched ke, Tand kaat di hullare paanwan. Vassan ni de rahe saure peke, Mainu tere pain pulekhe. Ve hoon mainu das mahiya, Tere baaju kidhar main jaayan. Ho eid aayi, mera yaar na aaya, Tera ve khair h...

100+ Hindi Proverbs & Their English Equivalents: The Ultimate Muhavare Guide

Home » English Literature » Hindi Proverbs & Idioms Have you ever tried to translate a Hindi Muhavara literally and ended up sounding ridiculous? You tell someone "My buffalo is dancing," and they look at you like you’ve lost your mind. That is the tragedy of literal translation. To truly master a language—whether you are analyzing the Eras of English Literature or cracking a joke in a Delhi metro—you need the soul of the saying, not just the body. Stop Saying "My Buffalo is Dancing"! Learn the correct English equivalents for famous Hindi idioms before your next exam. In 2010, the internet struggled to find the meaning of "Sau sonaar ki, ek lohaar ki." We are here to settle that debate once and for all. Whether you are a student eyeing the lucrative RBI Rajbhasha Adhikari Salary & Job Profile , a scholar researching Vidyapati...