सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

New !!

हिंदी दिवस का कड़वा सच: हिंदी हमारा स्वाभिमान या महज एक दिन का दिखावा?

'प्रकृति, क्या तुम क्रूर हो जाओगी?' - हर्ष वर्धन सिंह का अपनी धरती से संवाद | Prakriti, Kya Tum Kroor Ho Jaogi - Harsh Vardhan Singh

वह फक्कड़ कवि जिसने जेल से प्रधानमंत्री को ललकारा!

'प्रकृति, क्या तुम क्रूर हो जाओगी?' - हर्ष वर्धन सिंह का अपनी धरती से संवाद

क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आज की पीढ़ी को प्रकृति को एक पत्र लिखना पड़े, तो उसमें क्या लिखा होगा? शायद एक धन्यवाद, या फिर कुछ शिकायतें? पर आज हम आपके लिए जो पत्र लेकर आए हैं, वह इन सबसे परे है। लेखक हर्ष वर्धन सिंह द्वारा लिखा गया यह पत्र एक क्षमा-याचना है, एक अपराध-बोध है, और अपनी ही विफलताओं पर एक गहरा आत्म-चिंतन है।

सत्य निकेतन के पते से लिखा गया यह पत्र केवल शब्द नहीं, बल्कि उस हर इंसान की आवाज़ है जो यह महसूस करता है कि हमने अपनी सबसे कीमती धरोहर, अपनी प्रकृति को निराश किया है।

प्रकृति सिर्फ देखने की चीज़ नहीं, महसूस करने की चीज़ है। 
एक बार ज़रूर पढ़ें।🍃🌍

'प्रकृति, क्या तुम क्रूर हो जाओगी' - हर्ष वर्धन सिंह का अपनी धरती से संवाद  Prakriti, Kya Tum Kroor Ho Jaogi - Harsh Vardhan Singh

प्रकृति के नाम पत्र

2179/16 सत्य निकेतन

प्रिया स्नेहभाजना प्रकृति, मधुर स्मृतियां एवं शुभ आशीष

कुशलक्षेमोपरांत वृत्तांत यह है कि बहुत साहस संग्रह करने के उपरांत यह पत्र लिखने में संवृत्त हुआ हूं। इसके कई कारण हैं एवं अन्य कहे व सुने जा सकते हैं, ऐसा मेरा विश्वास है। कदाचित, एक कारण यह है कि जब एक आरंभिक के स्वैर आचरण के कारण एक मनोरम उद्यान का ध्वंस हो जाए, तो वह किस मुख से उस उद्यान से क्षमायाचना करे। आरंभिक के मन में यह संशय भी हो सकता है कि वह विगत पर शोक करे अथवा आशान्वित भविष्य के लिए अवशिष्ट को संभाले। परंतु, मेरा अपने आप से कुछ और ही मतभेद है, अगर ऐसा कहा जाना उचित है तो.... कि हमें तुम्हें एक धरोहर के रूप में दिया गया था एवं हमारा कर्तव्य था कि तुम्हारी रक्षा उत्तराधिकारियों के उस अधिकार के रूप में की जाए, जिससे उन्हें अधिग्रहित करना है, परंतु हम न तो अपने पितरों का सम्मान कर पाए, न ही अपने पुत्रों के अधिकारों का संरक्षण करने में सफल रहे।

क्या हम एक असफल पीढ़ी हैं जो नियति एवं समयचक्र की परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे? इसका उत्तर या तो तुम देने में सक्षम हो, या फिर, संसृति ही जितना पुराना समय। पर मैं, हमारी पीढ़ी का परिगणन अपने आने वाले बच्चों पर छोड़ता हूं।

एक चीज़ यह भी है कि मैं एक पुरुष हूं एवं तुम एक स्त्री हो। इससे हमारा संबंध रक्षक एवं रक्षणीय का हो जाता है। और लोकोक्ति है कि रक्षित ही रक्षा करता है...तो क्या, तुम भी हमारी तरफ से दृष्टि फेर कर क्रूर हो जाओगी? क्या तुम भी हमारे पूर्वजों के लिए गए तुम पर उपकार भूल जाओगी? परंतु, उन्हें उपकार कहना न्याय के मापदंड पर कितना उचित है, यह मैं नहीं जानता। पर अगर तुमने भी हमारी रक्षा नहीं की तो हम में और तुम में क्या अंतर रह जायेगा? शायद तुम यही अंतर मिटाना चाहती हो ताकि प्रकृति व पुरुष में कोई अंतर न रहे। तुम पर मार्क्स का प्रभाव उद्रिक्त प्रतीत होता है और हो भी क्यों न, तुम्हारा दोहन करने वाले पूंजीवादी हैं। परंतु उनका क्या जो तुम्हारे ही समान इस व्यवस्था के ग्रास हैं, जो तुम्हारे ही समान शोषित हैं परंतु तुम जैसे प्रतिकार करने में सक्षम नहीं हैं ? 

क्या उनके प्रति किए गए अन्याय कतिपय भी गण्य नहीं ? इन प्रश्नों का शास्त्रार्थ मैं तुम पर छोड़ देता हूं। पर हां, कोई भी वक्तव्य अथवा कोई भी दलील हमें हमारे पापों से दोषमुक्त नहीं करती। पर हमें अपराधी मानकर दंड देना है अथवा मूर्ख मानकर छोड़ देना है, यह तुम्हारा स्वतंत्र एवं स्वायत्त निर्णय है, यद्यपि दोनों में ही एक मनुष्य होने के दंभ का ह्रास है....पर सुना है, तुम्हें गर्व का आहार अतीव प्रिय है !! 

प्रत्युत्तर की अपेक्षा न रखते हुए पर प्रत्युत्तर के लिए तैयार, 

तुम्हारा अपराधी,

— हर्ष वर्धन सिंह (+91 74087 20232)

'प्रकृति, क्या तुम क्रूर हो जाओगी' - हर्ष वर्धन सिंह का अपनी धरती से संवाद  Prakriti, Kya Tum Kroor Ho Jaogi - Harsh Vardhan Singh

एक पत्र, अनेक सवाल

यह पत्र जहाँ समाप्त होता है, वहीं से असली संवाद शुरू होता है। लेखक ने बड़ी गहराई से कुछ प्रश्न उठाए हैं:

  • विरासत की विफलता: क्या हम वाकई एक ऐसी पीढ़ी हैं, जिसे प्रकृति एक धरोहर के रूप में मिली, लेकिन हम उसे अगली पीढ़ी को सौंपने में असफल रहे?

  • पुरुष और प्रकृति का संबंध: लेखक ने पुरुष को 'रक्षक' और प्रकृति को 'रक्षणीय' कहा है। क्या आज यह संबंध उलट गया है? क्या अब प्रकृति को ही मानवता की रक्षा करनी होगी?

  • प्रकृति का न्याय: पत्र का अंत इस सवाल पर होता है कि क्या प्रकृति अब पुरुष और अपने बीच का अंतर मिटाकर एक बराबरी का न्याय करना चाहती है, जैसा कि मार्क्सवादी विचारधारा में होता है।

यह पत्र केवल पर्यावरण की चिंता नहीं, बल्कि मानवता के अस्तित्व, उसके कर्तव्य और भविष्य पर एक दार्शनिक टिप्पणी है।

इस पत्र पर आपके क्या विचार हैं? क्या हम सच में एक "असफल पीढ़ी" हैं? अपनी राय नीचे कमेंट्स में ज़रूर बताएं।


'प्रकृति, क्या तुम क्रूर हो जाओगी' - हर्ष वर्धन सिंह का अपनी धरती से संवाद  Prakriti, Kya Tum Kroor Ho Jaogi - Harsh Vardhan Singh

Poems In Hindi Nature 


Famous Poems

Shafaullah Khan Rokhri: Chalre Chalre Waal Lyrics Meaning & Deep Analysis

Home » Music » Chalre Chalre Waal Lyrics Meaning Shafaullah Khan Rokhri के अमर गीत 'Chalre Chalre Waal' का गहरा अर्थ और मनोवैज्ञानिक विश्लेषण क्या आपने कभी सोचा है कि एक काली शॉल और लाल रुमाल किसी को इस कदर दीवाना कैसे बना सकता है? संगीत की दुनिया में कुछ धुनें ऐसी होती हैं जो सिर्फ कानों को नहीं, सीधे रूह को छूती हैं । शफ़ाउल्लाह ख़ान रोखड़ी (Shafaullah Khan Rokhri) का बहुचर्चित सरायकी/पंजाबी लोकगीत 'चलरे चलरे वाल' एक ऐसा ही जादुई तराना है। यह गीत सिर्फ शब्दों का जाल नहीं है; यह एक आशिक के दिल की पुकार है । एक ऐसा प्रेमी जो अपने महबूब की ठेठ सादगी और उसकी कातिलाना अदाओं पर अपनी पूरी दुनिया लुटाने को तैयार है। शफ़ाउल्लाह ख़ान रोखड़ी का अमर ग...

कट जाओगे मिट जाओगे हो जाएगा अंत (Kat Jaoge Mit Jaoge): Viral Lyrics & Meaning

कट जाओगे मिट जाओगे हो जाएगा अंत: वायरल गीत का खौफनाक सच और सटीक विश्लेषण भारतीय राजनीतिक संगीत के इतिहास में शायद ही किसी गाने ने इंटरनेट पर इतनी तेज़ी से आग लगाई हो जितनी "कट जाओगे मिट जाओगे हो जाएगा अंत" ने लगाई है। प्रेम (Prem) की रोंगटे खड़े कर देने वाली आवाज़ और रुद्र (Rudra) की बेबाक कलम ने एक ऐसा राजनीतिक गान (Political Anthem) तैयार किया है, जो सोशल मीडिया के हर कोने में गूंज रहा है। क्या यह महज़ एक देशभक्ति गीत है, या इसके पीछे कोई गहरा राजनीतिक ध्रुवीकरण छिपा है? साहित्यशाला (Sahityashala) के इस एक्सक्लूसिव लेख में, हम इस वायरल ट्रैक के संपूर्ण बोल (Full Lyrics), इसके प्रत्येक छंद का मनोवैज्ञानिक विश्लेषण (Psychological Trigger Formatting) और इसके सामाजिक-राजनीतिक एजेंडे का एक निष्पक्ष और गहन आलोचनात्मक विश्लेषण करेंगे। ▶ वीडियो देखें 📱 WhatsApp पर शेयर करें प्रेम और रुद्र द्वारा रचित इस लोकप्रिय गीत की आधिकारिक कलाकृति। गीत के संपूर्ण बोल और मनोवैज्ञानिक संरचना ...

Mahabharata Poem in Hindi: कृष्ण-अर्जुन संवाद (Amit Sharma) | Lyrics & Video

Last Updated: October 2026 Table of Contents: 1. Introduction 2. Full Lyrics (Krishna-Arjun Samvad) 3. Watch Video Performance 4. Literary Analysis (Sahitya Vishleshan) महाभारत पर रोंगटे खड़े कर देने वाली कविता Mahabharata Poem On Arjuna by Amit Sharma Visual representation of the epic dialogue between Krishna and Arjuna. This is one of the most requested Inspirational Hindi Poems based on the epic conversation between Lord Krishna and Arjuna. Explore our Best Hindi Poetry Collection for more Veer Ras Kavitayein. तलवार, धनुष और पैदल सैनिक कुरुक्षेत्र में खड़े हुए, रक्त पिपासु महारथी इक दूजे सम्मुख अड़े हुए | कई लाख सेना के सम्मुख पांडव पाँच बिचारे थे, एक तरफ थे योद्धा सब, एक तरफ समय के मारे थे | महा-समर की प्रतिक्षा में सारे ताक रहे थे जी, और पार्थ के रथ को केशव स्वयं हाँक रहे थे जी || रणभूमि के सभी नजारे देखन में कुछ खास लगे, माधव ने अर्जुन को देखा, अर्जुन उन्हें उदास लगे | ...

साहित्यशाला कविता संग्रह: महाभारत, भक्ति, जीवन, प्रेम और प्रेरणा पर 100+ सर्वश्रेष्ठ कविताएँ

🔥 New Release: "संयुक्ताक्षर" (Sanyuktakshar) - Read the viral poem defining Love through Grammar साहित्यशाला कविता संग्रह: महाभारत, भक्ति, जीवन, प्रेम और प्रेरणा पर 100+ सर्वश्रेष्ठ कविताएँ कविताएँ (Poetry) भावनाओं को व्यक्त करने का सबसे खूबसूरत और सशक्त माध्यम हैं। वे हमारे दिल की गहराईयों से निकलती हैं और सीधे पढ़ने वाले के दिल तक पहुँचती हैं। साहित्यशाला हमेशा से ही कविता और साहित्य का एक घर रहा है, जहाँ हर रोज़ नए और पुराने कवि अपनी भावनाओं को शब्दों में पिरोते हैं। आज, हमने आपके लिए एक विशेष "महा-संग्रह" (Mega Collection) तैयार किया है। इस एक पेज पर, हमने साहित्यशाला पर प्रकाशित सर्वश्रेष्ठ हिन्दी कविताओं, मैथिली कविताओं और अंग्रेजी कविताओं को एक साथ संकलित किया है। 🔥 सर्वाधिक लोकप्रिय (Reader's Choice) Charkha Lyrics in English: Original, Hinglish, Hindi & Meaning सादगी तो हमारी ज़रा देखिए | Saadgi To Hamari Zara Dekhiye Lyrics Dar Pe Sudama Garib Aa Gaya Hai Lyrics (Arey Dwarpalo) Kahani Karn Ki Poem Lyrics By Abhi Munde (Psycho Shaya...

Baba Jani Poem Lyrics: पिता-पुत्र की इस रुला देने वाली कविता ने लाखों दिलों को छुआ!

साहित्य का मूल उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं के उन पृष्ठों को खोलना है जिन पर अक्सर धूल जम जाती है। "बाबा जानी" (Baba Jani) आधुनिक दौर की एक ऐसी ही मार्मिक रचना है, जो पीढ़ियों के बीच पनपते संवादहीनता (Generational Gap) और वृद्धावस्था के मनोवैज्ञानिक पहलुओं को बड़ी सूक्ष्मता से उकेरती है। जिस तरह सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की 'सरोज स्मृति' ने एक पिता के असीम वात्सल्य और शोक को अमर कर दिया, ठीक उसी तरह यह कविता एक वृद्ध, असहाय पिता और उसके अधीर, युवा बेटे के बीच के उस जटिल संवाद को प्रस्तुत करती है, जो आज के समाज का एक कड़वा यथार्थ बन चुका है। हिंदी साहित्य में जहाँ एक ओर धूमिल की 'किस्सा जनतन्त्र' जैसे रचनाओं में व्यवस्था और रोज़गार का संघर्ष झलकता है, और दिनकर की 'व्याल विजय' में सत्ता का वैचारिक द्वंद्व दिखाई देता है; वहीं, 'बाबा जानी' घर की चारदीवारी के भीतर चलने वाले उस मौन संघर्ष को स्वर देती है जहाँ मनुष्य की शारीरिक लाचारी उसके आत्मसम्मान से टकराती है...