सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

New !!

Misal-e-Dast-e-Zulekha Tapak Chahta Hai – Ahmad Faraz Ghazal Meaning & Analysis

रश्मि सिंह की 3 बेहतरीन हिंदी कविताएं: उदासी, संघर्ष और मौसम | 3 Best Hindi Poems by Rashmi Singh

साहित्य केवल शब्दों का खेल नहीं है, बल्कि यह वह आईना है जिसमें समाज अपना अक्स देखता है। नई पीढ़ी की कलम जब कागज़ पर उतरती है, तो वह केवल प्रेम नहीं लिखती, बल्कि व्यवस्था पर सवाल भी उठाती है और मन की गहरी उदासी को भी शब्द देती है।

A silhouette of a person writing poetry against a gloomy cityscape, representing the Hindi poem Udasi Zara Der Rehti Hai.
"मगर बस एक उदासी है जो जरा देर रहती है" — Capturing the solitude behind the verses.

आज साहित्यशाला के इस मंच पर हम स्वागत कर रहे हैं दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा और उभरती हुई कवयित्री रश्मि सिंह का। रश्मि की लेखनी में एक तरफ प्रकृति का सौंदर्य है, तो दूसरी तरफ दुष्यंत कुमार जैसी सामाजिक चेतना की चिंगारी भी। आइए, उनकी इन तीन विशेष रचनाओं के माध्यम से भावनाओं के इस सफर को तय करते हैं।


1. उदासी ज़रा देर रहती है

जीवन में सुख क्षणभंगुर है, जैसे नदी की लहरें जो आती हैं और चली जाती हैं। रश्मि की यह पहली कविता उस 'उदासी' का मानवीकरण करती है जो जाने का नाम नहीं लेती। यह कविता हमें महादेवी वर्मा की वेदना की हल्की सी झलक देती है।

ये सोच कर में सोच में रहती हूँ हर दफा,
ज़िंदगी की नाव अब किस ओर बहती है.
खुशी तो चंद मिनटों की अदायें लेके आई थी,
मगर बस एक उदासी है जो जरा देर रहती है।।

क्या समझा, क्या जाना है
मैने सुरमे की रंगत को
मेरे अंदर की एक बहरी मुझे हर बार कहती है,
फरेबी जाल हैं सारे जो बैठे खौफ खाएं हैं,
मगर बस एक उदासी है जो जरा देर रहती है।।

ज़माने भर की मीठी, कागज़ी हैं स्वांग हसरतें,
जो एक उमड़ी नदी के भाँति मेरे जी में बहती हैं,
यकीनं भिन्नता है इस उमड़ में छल फरेबी की,
मगर बस एक उदासी है जो जरा देर रहती है।।

(सन्दर्भ: जैसे उस तट पर प्यास बुझाने की विडंबना होती है, वैसे ही यहाँ खुशियों की प्यास और उदासी का सागर है।)


2. क्रांतिकारी

क्या क्रांति केवल युद्ध के मैदान में होती है? या वह उस फुटपाथ पर भी लड़ी जा रही है जहाँ एक व्यक्ति 'रोटी' के लिए अपनी तकदीर से जूझ रहा है? यह कविता एक महाभारत सरीखे व्यक्तिगत संघर्ष का चित्रण है।

थर थराती ठंड में जो चादरों की ओढ़ कर
सो रहा फुटपाथ पर वो देह को सिकोड़ कर,
था निडर वो बंधनों से हर एक तदबीर के,
पर था गुलाम बंधनों का अपनी ही तक़दीर के।

क्या लिखें थी बेबसी
जो खोज जिंदगी क्षण में हो
जो भाँति क्रांतिकारी के
रोटी के लिए रण में हो
सिसकता रोता काँपता वो और सिकुडे जाता था,
फुटपाथ को लाचारी से वो और भी सजाता था,
रूप भी अब सूख कर खाली दिखाई पड़ता था,
हर रोज झेंप झेंप कर रोटी के लिए लड़ता था।

तेहरीर भी तो क्या लिखे
जब थी खुद बेबस बंदगी!!
यकीनन लिख भी दे तो क्या हुआ
जब दोषी ही है जिंदगी।

उत्तेजित हो उठने की प्रेरणा लेकर बांण उठाया है
इस देश के हर एक बंदे ने अपना एक धर्म निभाया है
सम्यक् वी क्रांतिकारी था,
जो खुद ही खुद की ढाल था,
पेचिदगी हर ओर से
पर वो बड़ा उबाल था,

अक्सर मिला करती हूँ जब पूछती हूँ एक सवाल,
रणविजय तो हो गया.... पर है कहाँ तेरी मिशाल
भयभीत हुआ करता है, सुनकर वो पेचीदा बहस !!
सच कहूँ तो ढूढ़ती मैं खुद ये बातों के रहस्य??

संग्राम तो हुए बहुत.. अनगिनत प्रचार थे, मायने रखता है की, कितने ही नवाचार थे।

रोटी को तो तू लड़ लिया, कैसे लड़ेगा प्रारब्ध से?
याकीनन है बड़ा बाग़ी रे तू !!! पर क्या करे कृतबद्ध से!?

हर रोज़ आऊँगी यहीं तुझसे हकीकत पूछने हर बार पूछेंगी यही क्या है गनीमत सोच में लेकिन क्या महज़ दुलारी से
झुलसा अंगारा नर्म हुआ
या क्रांति थल का शीत पृष्ठभू रोजाना से गर्म हुआ
अनगिनत मेरे सवाल.. बने हुए संग्राम हैं,
पेचिदा तो हैं मगर
"पर क्या ये भी अविराम है।।?"

A homeless man sleeping on a cold footpath wrapped in a thin blanket, illustrating the poem Krantikari by Rashmi Singh.
"थर थराती ठंड में... सो रहा फुटपाथ पर" — The harsh reality of survival depicted in the poem Krantikari.

जीवन के इस संग्राम में, हर व्यक्ति को हर दिन थोड़ा सीखना और लड़ना पड़ता है।


3. आज मौसम गुमशुदा है!!

प्रकृति और प्रेम का गहरा रिश्ता है। जब मौसम बदलता है, तो मन की दशा भी बदलती है। प्रकृति पर लिखी कविताओं की श्रृंखला में यह रचना एक शाम की लालिमा और गुमशुदा मौसम की दास्तां बयां करती है।

आज मौसम गुमशुदा है!!
मैं सुर्खियां बटोरती हूँ शाम की बहार से,
तलाशती हूँ मैं सुकूँ अब लालिमा की धार से,
बेरंग काल अंत में जो रंग सिसकियां लिए,
बेईमान ओस है ढके अब धुंध के संवार से।।

कुछ शरारतें छिपी हुई हैं इस कदर।
की जान कर भी भूल जाती हूँ मैं सार से
और गर जान भी गयी तो क्या हुआ कोई गिला?
कहीं बैठ कर कभी तो कहो इस्तिरार से ~

तलाश काफिये की कभी की न हमने थी
पर हार गए आज हम मौसम की मार से।।
ख्याल में जिसे कभी आवारा जाना था,
मेरी कलम से उतरा है वो बे-बहार से ।।

A girl looking out a rainy window with a lit candle, symbolizing the nature and longing in the poem Aaj Mausam Gumshuda Hai.
"आज मौसम गुमशुदा है!!" — Finding solace in the changing moods of nature.

(यह भी पढ़ें: धरती, ममता और मनुष्य का मध्यम मार्ग)


Portrait of Rashmi Singh, an emerging Hindi poet.

✍️ कवयित्री परिचय: रश्मि सिंह

शिक्षा: रश्मि सिंह वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक कर रही हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा हाइब्रिड पब्लिक स्कूल (कक्षा 8 तक) और कान्हा माखन पब्लिक स्कूल (9वीं-12वीं) से संपन्न हुई।

रुचि व शैली: बचपन से ही रश्मि को हिंदी साहित्य में गहरी रुचि रही है। उनके लिए कलम और कागज़ का रिश्ता सुकून का दूसरा नाम है। वह अपनी कविताओं के माध्यम से समाज की रूढ़िवादी बेड़ियों और कट्टर विचारधाराओं पर प्रहार करती हैं। उनका उद्देश्य अपनी लेखनी से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है।

Instagram पर फॉलो करें

रश्मि की ये कविताएं इस बात का प्रमाण हैं कि युवा पीढ़ी की सोच में कितनी गहराई है। चाहे वह उदासी का दर्शन हो, क्रांतिकारी का यथार्थ, या मौसम की नज़ाकत—हर शब्द दिल को छूता है। यदि आप भी साहित्य प्रेमी हैं, तो ऐसी ही प्रेरणा लेते रहें और पढ़ते रहें।

क्या आपके पास भी ऐसी ही रचनाएं हैं? साहित्यशाला आपको मंच प्रदान करता है। आज ही अपनी रचनाएं भेजें।

(युवा पाठकों के लिए सुझाव: Good Indian Books for Teenagers)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

रश्मि सिंह कौन हैं?

रश्मि सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा और उभरती हुई हिंदी लेखिका हैं, जो सामाजिक मुद्दों और मानवीय संवेदनाओं पर कविताएं लिखती हैं।

'उदासी ज़रा देर रहती है' कविता का मुख्य भाव क्या है?

यह कविता दर्शाती है कि खुशी जीवन में क्षणिक मेहमान की तरह आती है, जबकि उदासी और चिंतन की स्थिति मनुष्य के भीतर लंबे समय तक ठहरती है।

मैं अपनी कविताएं साहित्यशाला पर कैसे प्रकाशित कर सकता हूँ?

आप हमारी 'Publish Your Content' पेज पर जाकर अपनी रचनाएं सबमिट कर सकते हैं। यहाँ क्लिक करें

Famous Poems

Mahabharata Poem in Hindi: कृष्ण-अर्जुन संवाद (Amit Sharma) | Lyrics & Video

Last Updated: November 2025 Table of Contents: 1. Introduction 2. Full Lyrics (Krishna-Arjun Samvad) 3. Watch Video Performance 4. Literary Analysis (Sahitya Vishleshan) महाभारत पर रोंगटे खड़े कर देने वाली कविता Mahabharata Poem On Arjuna by Amit Sharma Visual representation of the epic dialogue between Krishna and Arjuna. This is one of the most requested Inspirational Hindi Poems based on the epic conversation between Lord Krishna and Arjuna. Explore our Best Hindi Poetry Collection for more Veer Ras Kavitayein. तलवार, धनुष और पैदल सैनिक कुरुक्षेत्र में खड़े हुए, रक्त पिपासु महारथी इक दूजे सम्मुख अड़े हुए | कई लाख सेना के सम्मुख पांडव पाँच बिचारे थे, एक तरफ थे योद्धा सब, एक तरफ समय के मारे थे | महा-समर की प्रतिक्षा में सारे ताक रहे थे जी, और पार्थ के रथ को केशव स्वयं हाँक रहे थे जी || रणभूमि के सभी नजारे देखन में कुछ खास लगे, माधव ने अर्जुन को देखा, अर्जुन उन्हें उदास लगे | ...

कट जाओगे मिट जाओगे हो जाएगा अंत (Kat Jaoge Mit Jaoge): Viral Lyrics & Meaning

कट जाओगे मिट जाओगे हो जाएगा अंत: वायरल गीत का खौफनाक सच और सटीक विश्लेषण भारतीय राजनीतिक संगीत के इतिहास में शायद ही किसी गाने ने इंटरनेट पर इतनी तेज़ी से आग लगाई हो जितनी "कट जाओगे मिट जाओगे हो जाएगा अंत" ने लगाई है। प्रेम (Prem) की रोंगटे खड़े कर देने वाली आवाज़ और रुद्र (Rudra) की बेबाक कलम ने एक ऐसा राजनीतिक गान (Political Anthem) तैयार किया है, जो सोशल मीडिया के हर कोने में गूंज रहा है। क्या यह महज़ एक देशभक्ति गीत है, या इसके पीछे कोई गहरा राजनीतिक ध्रुवीकरण छिपा है? साहित्यशाला (Sahityashala) के इस एक्सक्लूसिव लेख में, हम इस वायरल ट्रैक के संपूर्ण बोल (Full Lyrics), इसके प्रत्येक छंद का मनोवैज्ञानिक विश्लेषण (Psychological Trigger Formatting) और इसके सामाजिक-राजनीतिक एजेंडे का एक निष्पक्ष और गहन आलोचनात्मक विश्लेषण करेंगे। ▶ वीडियो देखें 📱 WhatsApp पर शेयर करें प्रेम और रुद्र द्वारा रचित इस लोकप्रिय गीत की आधिकारिक कलाकृति। गीत के संपूर्ण बोल और मनोवैज्ञानिक संरचना ...

अरे! खुद को ईश्वर कहते हो तो जल्दी अपना नाम बताओ | Mahabharata Par Kavita

अरे! खुद को ईश्वर कहते हो तो जल्दी अपना नाम बताओ  - Arey Khud Ko Ishwar Kehte Ho To || Mahabharata Par Kavita || तलवार, धनुष और पैदल सैनिक   कुरुक्षेत्र में खड़े हुए, रक्त पिपासु महारथी  इक दूजे सम्मुख अड़े हुए | कई लाख सेना के सम्मुख पांडव पाँच बिचारे थे, एक तरफ थे योद्धा सब, एक तरफ समय के मारे थे | महा-समर की  प्रतिक्षा  में सारे ताक रहे थे जी, और पार्थ के रथ को केशव स्वयं  हाँक  रहे थे जी ||    रणभूमि के सभी नजारे  देखन  में कुछ खास लगे, माधव ने अर्जुन को देखा, अर्जुन उन्हें  उदास  लगे | कुरुक्षेत्र का  महासमर  एक पल में तभी सजा डाला, पांचजन्य  उठा कृष्ण ने मुख से लगा बजा डाला | हुआ  शंखनाद  जैसे ही सब का गर्जन शुरु हुआ, रक्त बिखरना हुआ शुरु और सबका  मर्दन   शुरु हुआ | कहा कृष्ण ने उठ पार्थ और एक आँख को  मीच  जड़ा, गाण्डिव   पर रख बाणों को प्रत्यंचा को खींच जड़ा | आज दिखा दे रणभूमि में योद्धा की  तासीर  यहाँ, इस धरती पर ...

'स्नेह-निर्झर बह गया है' भावार्थ: निराला का वह अनकहा दर्द जो रुला देगा!

'स्नेह-निर्झर बह गया है!': उस महाकवि का आंसुओं से लिखा अंतिम दर्द , जिसने दुनिया को सब कुछ दे दिया! क्या आपने कभी उस इंसान की आत्मा का खालीपन महसूस किया है, जिसने दुनिया को अपने जीवन का सारा रस निचोड़ कर दे दिया, और अंत में खुद एक सूखी, निष्प्राण डाल बनकर रह गया? सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की यह कविता केवल एक साहित्यिक रचना नहीं, बल्कि उनके निजी जीवन का सबसे भयानक और सच्चा शोकगीत है। जो कवि 'वह तोड़ती पत्थर' में श्रमिक स्त्री के स्वाभिमान की गर्जना करता है, और 'भिक्षुक' कविता में भूख के नग्न यथार्थ से सत्ता को हिला देता है— वही निराला यहाँ अपने भीतर के टूटते हुए इंसान को बेपर्दा कर रहे हैं। आइए, निराला का जीवन परिचय और उस ढलती हुई शाम में प्रवेश करें, जहाँ वसंत जा चुका है, और हृदय में केवल 'अमा' (अमावस्या) शेष है। यह विश्लेषण (BA, MA, UGC-NET) के छात्रों और साहित्य प्रेमियों के लिए एक सम्पूर्ण मार्गदर्शिका है। 📌 एक नजर में: 'स्नेह-निर्झर बह गय...

Charkha Song Lyrics: Original Punjabi, English Translation & Meaning

Charkha Song Lyrics: Original Punjabi, English Translation & Meaning Traditional Punjabi Folk Masterpiece | Popularized by: Wadali Brothers, Lakhwinder Wadali, Mukhtar Sahota Looking for a specific section? Jump straight to: ↓ Original Punjabi Lyrics | ↓ Hindi Translation | ↓ English Translation | ↓ Deep Symbolism & Meaning Complete guide to Charkha lyrics, translations, and deep poetic explanation. Original Punjabi Lyrics Ve mahiya tere vekhan nu, Chuk charkha gali de vich paanwan, Ve loka paane main katdi, Tand teriyan yaadan de paanwan. Charkhe di oo kar de ole, Yaad teri da tumba bole. Ve nimma nimma geet ched ke, Tand kaat di hullare paanwan. Vassan ni de rahe saure peke, Mainu tere pain pulekhe. Ve hoon mainu das mahiya, Tere baaju kidhar main jaayan. Ho eid aayi, mera yaar na aaya, Tera ve khair h...